Jharkhand State Food Commission: राष्ट्रीय
खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के क्रियान्वयन और निगरानी में
उत्कृष्ट काम करने वाले मुखिया को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए 8 मापदंड तय किए गए हैं और उनके
आधार पर जिला स्तर पर चयन समिति तीन उत्कृष्ट मुखियों का चयन करेगी. सूची 15 नवंबर तक आयोग को प्रस्तुत की जाएगी.
![]() |
उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया होंगे सम्मानित: हिमांशु शेखर |
Jharkhand State Food Commission: झारखण्ड राज्य खाद्य आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 09 दिसम्बर को राज्य के मुखिया को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान सभी जिलों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के सफल क्रियान्वयन और निगरानी में उत्कृष्ट कार्य करने मुखिया को मिलेगा। इसकी जानकारी मंगलवार को खाद्य आयोग के अध्यक्ष शेखर चौधरी ने आयोग कार्यालय में दी।
मुखिया को सम्मानित करने की ये है वजह
बैठक में शेखर चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 से आच्छादित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और उसके बेहतर निगरानी में
मुखिया की अहम भूमिका है। राज्य के सभी मुखिया को अपने दायित्वों के प्रति जागरूक
करने के उद्देश्य से ही खाद्य आयोग ने राज्य के सभी जिलों के मुखिया को सम्मानित
करने का निर्णय लिया है।
ऐसा होगा चयन प्रक्रिया
मिली जानकारी के अनुसार, उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया के चयन के लिए कुल 08 मापदण्ड तय किये गये। इन मापदंडों के आधार पर ही जिला स्तर पर प्रथम,
द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले मुखिया का चयन किया जाना
है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि अक्टूबर 2022
से सितम्बर 2023 के बीच की अवधि में मुखिया द्वारा किये
गये कार्यों के आधार पर जिला स्तरीय चयन समिति उत्कृष्ट तीन मुखिया का चयन करेंगे।
इस दिन तक सूची उपलब्ध कराने का निर्देश
बता दें कि, मुखिया को सम्मानित करने हेतु निर्धारित मापदण्ड के आधार पर सभी जिलों
में एक चयन समिति का गठन किया जायेगा। चयन समिति के अध्यक्ष, अपर समाहर्त्ता-सह-जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी होंगे। वहीं, सभी
जिलों के उपायुक्त को यह निर्देश दिया जाएगा कि वे चयन की प्रक्रिया पूरी कर प्रथम,
द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले मुखिया की सूची 15 नवंबर, 2023 तक आयोग को उपलब्ध करा दें।
एक टिप्पणी भेजें
Thankyou!