Top News

Jaidev Raut Ranchi: साइकिल यात्रा से जयदेव राउत रक्तदान हेतु लोगों को कर रहे जागरुक

जयदेव राउत का रांची रिम्स में स्वागत
Jaidev Raut Ranchi RIMS: जयदेव राउत साल 2022 के 1 अक्टूबर से हर घर रक्तदाता का संदेश देने के उद्देश्य से साइकिल यात्रा प्रारंभ की। यह यात्रा कोलकाता से शुरू हुई है। राउत पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के निवासी हैं। ओड़िशा, घाटशिला, तमाड़ होते हुए रविवार को उनका आगमान रांची हुआ। सोमवार को राउत रिम्स रक्त कोष पहुंचे। रिम्स पहुंचने पर उन्हें निदेशक प्रो. डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

बता दें कि, जयदेव राउत
(Jaidev Raut) पूरे देशभर में रक्तदान हेतु लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से साइकिल यात्रा पर निकले हैं। ताकि, रक्त के अभाव में किसी की जान न जाये। उनका कहना है कि, देश में रक्तदान के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़े। इससे किसी जरूरतमंद या दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को आसानी से रक्त उपलब्ध हो सके। मंगलवार को वह पुरुलिया के लिए प्रस्थान करेंगे।

रिम्स में मौके पर चिकित्सा उपाधीक्षक कर्नल डॉ. शैलेश त्रिपाठी
, रक्त अधिकोष की प्रभारी डॉ. सुष्मा व अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे। 

Post a Comment

Thankyou!

और नया पुराने