Fire in Circuit House: राजधानी रांची के सर्कुलर रोड स्थित सर्किट हाउस में शुक्रवार की सुबह आग
लग गई थी। यह आग सर्किट हाउस के ग्राउंड फ्लोर के कमरा नंबर 112 में लगी। आग लगने की वजह कमरे में लगे टीवी के शॉकेट के पास हुई शॉर्ट
सर्किट को बताया जा रहा है। हालांकि, यह पुख्ता नहीं है कि शॉर्ट सर्किट यहीं हुई
थी। आग लगने की सूचना के बाद थोड़ी देर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिर इसकी
जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गयी। दमकल कर्मियों के कड़ी मश्क्कत के बाद अब आग पर
काबू पा लिया गया।
आगजनी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं
लालपुर थाना के सर्कुलर रोड स्थित सर्किट हाउस में दोपहर आग लगी। यहां
कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि आग लगने की जानकारी पदाधिकारियों को दी गयी। इसके
बाद यहां लगे फायर सेफ्टी गैस की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गयी। वहीं, फायर
ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गयी। आड्रे हाउस से आए फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर
पूरी तरह काबू पा लिया।
आग के तेजी से फैलने की ये रही वजह
बताया जा रहा है कि आगजनी के दौरान पूरे सर्किट हाउस में केवल एक गेस्ट थे,
वो ऊपर वाले कमरे में थे। आग लगने पर हड़बड़ी में बाहर निकलने के लिए
खिड़की का शीशा तोड़ने के दौरान वो घायल हुए। आग ग्राउंड फ्लोर के कमरा नंबर 112
में लगी। गेस्ट हाउस में डेकोरेशन का काम लकड़ी का किया गया है,
इस वजह से आग काफी तेजी फैल गया। इस दौरान पूरे गेस्ट हाउस परिसर
में धुआं भर गया था। आग पर काबू पाने के बाद अब स्थिति सामान्य होता बताया जा रहा
है। इस अगजनी में कितनी क्षति हुई है, इसका आकलन करने के बाद
ही पता चल पाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
Thankyou!