Top News

BSEB, Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, तीनों संकाय में लड़कियां Topper! 28 छात्र रहे Top 5 पर, जानें किसने किया टॉप..

 

BSEB, Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मंगलवार को इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए. इस साल 86.50% छात्र पास हुए, जिसमें वाणिज्य संकाय का परिणाम सबसे बेहतरीन 94.77%, विज्ञान संकाय में 89.66% और कला संकाय में 82.75% छात्र सफल रहे. बता दें कि, कुल 12,80,211 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 11,37,430 परीक्षार्थी सफल हुए. इस बार फिर लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया. तीनों संकाय Arts, Commerce & Science में लड़कियों ने टॉप किया. 

साइंस में प्रिया जायसवाल ने मारी बाजी 
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बीएसईबी कक्षा 12वीं का परिणाम जारी किया. रिजल्ट के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं का इस साल पास पर्संटेज 86.50 रहा है, जिसमें साइंस स्ट्रीम की प्रिया जायसवाल ने 484 अंको के साथ पूरे बिहार में पहली रैंक हासिल की है. इसके बाद आकाश कुमार 480 अंकों के साथ दूसरे और रवि कुमार 478 अंकों के साथ तीसरे टॉपर बने हैं. 

यहां देखें अपना रिजल्ट
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों interresult2025.com एवं interbiharboard.com पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.

स्ट्रीमवार टॉपर्स लिस्ट
कला संकाय (Arts) के टॉपर्स
1. अंकिता कुमारी (473 अंक, 94.6%) – राजकीयकृत बी.एन. उच्च विद्यालय, सहन, वैशाली
1. शाकिब शाह (473 अंक, 94.6%) – +2 उच्च विद्यालय, कोरानसराय, बक्सर
2. शाक्षी कुमारी (471 अंक, 94.2%) – आर.एन.एस. इंटर कॉलेज, मुजफ्फरपुर
2. रोकैया फातिमा (471 अंक, 94.2%) – बी.एन. हाई स्कूल, तेघड़ा, बेगूसराय
3. आरती कुमारी (470 अंक, 94%) – गांधी स्मारक स्कूल, सिवान
3. सानिया कुमारी (470 अंक, 94%) – उच्च माध्यमिक विद्यालय, कासमर सोनपुर
3. अंशु रानी (469 अंक, 93.8%) – एम.यू. कॉलेज, सासाराम
4. चंद्रमणि लाल (468 अंक, 93.6%) – राजकीय शिवनंदन उच्च विद्यालय, मुजफ्फरपुर
4. ऋषु कुमार (468 अंक, 93.6%) – डी.सी. इंटर कॉलेज, सहरसा
4. संजना कुमारी (468 अंक, 93.6%) – उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मोतीहारी
4. तानु कुमारी (468 अंक, 93.6%) – गांधी उच्च विद्यालय, घोऱासहन, पूर्वी चंपारण
4. अर्चना मिश्रा (468 अंक, 93.6%) – जिला स्कूल, गया

वाणिज्य संकाय (Commerce) के टॉपर्स
1. रौशन कुमारी (475 अंक, 95%) – जे.एल. कॉलेज, हाजीपुर, वैशाली
2. अनित्रा खुशी (473 अंक, 94.6%) – एस. सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद
3. शिशिर कुमार (471 अंक, 94.2%) – के. कॉलेज, मधुबनी
3. निशांत राज (471 अंक, 94.2%) – उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, लौरिया
4. निधि शर्मा (470 अंक, 94%) – फारबिसगंज कॉलेज, अररिया
4. आदिति सोनकर (470 अंक, 94%) – एस.पी. जैन कॉलेज, रोहतास
5. फहद आलम (469 अंक, 93.8%) – एच.डी. जैन कॉलेज, आरा, भोजपुर

विज्ञान संकाय (Science) के टॉपर्स
1. प्रिया जायसवाल (484 अंक, 96.8%) – गोव. राजा रामपोश स्कूल, हरणाटांड, पश्चिम चंपारण
2. आकाश कुमार (480 अंक, 96%) – जी.एस.एम.आर.एच.एस., अरवल
3. रवि कुमार (478 अंक, 95.6%) – पटना कॉलेजिएट स्कूल, पटना
4. प्रशांत कुमार (477 अंक, 95.4%) – ए.बी.एस. इंटर कॉलेज, ललगांव, वैशाली
5. अतुल कुमार मौर्य (476 अंक, 95.2%) – एच.डी. जैन कॉलेज, कैमूर
5. अंकित कुमार (476 अंक, 95.2%) – जी.डी. कॉलेज, बेगूसराय
5. वर्षा रानी (476 अंक, 95.2%) – श्यामा उच्च विद्यालय, भटोटार, बेतिया

Post a Comment

Thankyou!

और नया पुराने