झारखंड में तेली समाज के विकास के लिए सरकार से जल्द तेली घानी बोर्ड की मांग की गई. रांची जिलाध्यक्ष कुमार रौशन ने आयोजित प्रेस वार्ता में यह मांग उभारी, जहां साहु सभा ने तेली समाज के अग्रणी व्यवसायियों की हत्याओं का आक्रोश भी दिखाया. 27% आरक्षण लागु करने के लिए भी आंदोलन की मांग की गई.
![]() |
प्रेस वार्ता में अपनी मांगों को रखते तेली समाज के लोग |
रांची: झारखंड में तेली समाज का
विकास हो इसके लिए सरकार जल्द से जल्द तेली घानी बोर्ड गठन हो। यह मांग रांची
प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान रांची जिलाध्यक्ष कुमार रौशन ने कहा। वहीं, 27%
आरक्षण लागु करने हेतु आंदोलन तेज़ करने की भी बात की। साहु सभा ने तेली समाज के
अग्रणी व्यवसायियों की लगातार हत्या पर आक्रोश जताया। यह सभा शुक्रवार को आयोजित
किया गया था जिसमें राज्यभर के तेली समाज के लोग शामिल हुए थे।
बता दें कि, सभा में विजय साहु ने संगठन के इतिहास के बारे में बताया कि अखिल
भारतीय तैलिक साहु महासभा का गठन सन् 1912 में हुआ था। इसके वर्तमान राष्ट्रीय
अध्यक्ष जयदत्त छिरसागर हैं। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो ने प्रदेश कमिटी
एवं 15 जिलों के संगठन के जिलाध्यक्षों की भी घोषणा की।
वहीं, मदन साहु ने डुमरी चुनाव के बाद सभी प्रमंडल मे प्रमंडलीय सम्मेलन का आयोजन
करने की भी बात कही। जिसके बाद झारखंड के लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में तेली हित
की बात करने वाले राजनीतिक दल को समर्थन पर मुहर लगेगी। युवा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप साहु ने झारखंड के 40
लाख तेली समाज की आबादी को सत्ता में राजनैतिक भागीदारी मिलने पर भी जोर दिया।
मौके पर संगठन के संरक्षक विजय साहु, दीपक कुमार, प्रदेश
अध्यक्ष महेश महतो,
प्रधान महासचिव मदन साहु, युवा प्रदेश अध्यक्ष
दिलीप साहु,रांची जिलाध्यक्ष कुमार रौशन साहु,युवा प्रदेश महासचिव
राजकिशोर साहु ,प्रदेश मुख्यालय प्रभारी मदन प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष
साहु, प्रदेश सचिव संतोष नायक आदि ने सभा को सम्बोधित किया।
इस दौरान प्रदेश सचिव आलोक प्रभात नाग, प्रदेश सचिव संतोष नायक, प्रदेश
कार्यालय प्रभारी मदन प्रसाद, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमृत राम
साहु, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सीटू गुप्ता, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश
अध्यक्ष दिलीप साहु,
चद्रशेखर नायक, कोषाध्यक्ष ललित नारायण
साहु, बोकारो से काशी साहु,
खूंटी से बंधू गंझु, हज़ारीबाग से बिनोद साहु, गिरिडीह से बालगोविंद साहु, देवघर
से रतन शाह, गोड्डा से दिलीप शाह, चतरा से जीवलाल साहु,
गुमला से संदीप नाग, पूर्वी सिंहभूम से रविंद्र
प्रसाद, सरायकेला खरसावां से तारापादो साहु, पूर्वी सिंहभूम से विद्याधर
साहु, धनबाद से जगदीश साहु,
लोहरदगा से रामनन्दन साहु व अन्य मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
Thankyou!