रांची के डीएसपीएमयू में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या तिरंगा
यात्रा निकाली गई. विद्यार्थियों ने भारतीय नारों के साथ तिरंगे के साथ उनकी
यात्रा की शुरुआत की. वीसी बोले, “हमारे वीर सेनानियों ने अपनी स्वतंत्रता और
तिरंगे के सम्मान के लिए अपना सर्वस्व देश के नाम कर दिया”.
 |
फोटो कैप्शन: डीएसपीएमयू से निकाली गई तिरंगा यात्रा
रांची: मोरहाबादी
स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के छात्रों ने तिरंगा यात्रा
निकाली। इसमें एनएसएस और एनसीसी विंग के अलावे विश्वविद्यालय के अन्य
विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। यह यात्रा विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से निकाली
गई। इसका नेतृत्व खुद कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य और कुलसचिव डॉ. नमिता सिंह के
साथ बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मी कर रहे थे।
बता दें कि, तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों ने तिरंगे झंडे
के साथ देशभक्ति के नारे.. वंदे मातरम, जय जवान, जय किसान, जय हिंद, भारत
माता की जय का उदघोष करते हुए अपनी यात्रा प्रारंभ की। मौके पर कुलपति डॉ. तपन
कुमार शांडिल्य ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा इस बात का सूचक है कि हमारे वीर
सेनानियों ने अपनी स्वतंत्रता और तिरंगे के सम्मान के लिए अपना सर्वस्व देश के नाम
कर दिया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर यह तिरंगा यात्रा हमें इस बात का
स्मरण कराता है कि हम जहां भी हों, अपने देश के प्रति
अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें।
हालांकि, इस तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों के उत्साह और
संख्या को देखकर यह निश्चित तौर पर महसूस किया जा सकता है कि
वर्तमान पीढ़ी के हाथों हमारा देश सुरक्षित रहेगा। इस तिरंगा यात्रा में बड़ी
संख्या में शिक्षकों, कर्मियों और विद्यार्थियों ने
शिरकत कीं। वहीं, विश्वविद्यालय प्रांगण में ही तिरंगा
यात्रा की समाप्ति हुई।
|
एक टिप्पणी भेजें
Thankyou!