Congress
protest against Manipur violence: मणिपुर में हुई
आदिवासी महिलाओं के साथ अमानवीय घटना के विरोध में कांग्रेस पार्टी गुरूवार को दिल्ली
के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। वे राष्ट्रपति शासन लगाने और आरोपियों को सजा
दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसमें झारखंड कांग्रेस भी भाग लेगी।
फोटो कैप्शन: कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत करते बंधु तिर्की व अन्य
रांची: मणिपुर
में आदिवासी महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार एवं अमानवीय घटना के विरोध में
कांग्रेस पार्टी की ओर से 3 अगस्त यानि गुरूवार को पूर्वाह्न
11 बजे से दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। जिसमें झारखंड प्रदेश से
सैकड़ों संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसकी जानकारी कांग्रेस
के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश
कांग्रेस के नेता आज ही दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं।
पत्रकारों से बात करते हुए बंधु तिर्की ने कहा मणिपुर की
घटना पूरे देश को शर्मसार करने वाली है और इसकी जितनी भी निन्दा की जाये कम है।
क्या बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की नारा देने वाली भाजपा यह बताये कि क्या इस तरह से बचेगी
बेटियां। महिलाओं के साथ दरिंदगी के खिलाफ वायरल वीडियो दिल दहला देने वाली है। इसके
बावजूद प्रधानमंत्री मोदी सदन में
जवाबदेही से पीछे भाग रहे हैं। केन्द्र एवं राज्य के भाजपा सरकार हिंसा रोकने में नाकाम
रही है। हजारो घरों को ध्वस्त कर दिया गया है। 60 हजार से ज्यादा लोग राहत कैंपों
में बेहद कठिन परिस्थिति में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में, अविलंब मणिपुर की राज्य
सरकार को बर्खास्त किया जाये।
मौके पर प्रेस वार्ता में प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा, महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो, प्रवक्ता ईश्वर आनंद शामिल थे।
एक टिप्पणी भेजें
Thankyou!