Top News

हजारीबाग के गांधी मैदान में अद्भुत आकृति उभरने से भक्तों में उत्साह, भोलेनाथ का नया मंदिर की मांग

हजारीबाग के गांधी मैदान में भोलेनाथ और गणपति की अद्भुत आकृति के प्रकट होने से भक्तों में उत्साह है. सावन के महीने में इस अद्भुत दृश्य का प्रचार हो रहा है. भक्तगण इस मैदान में एक नया मंदिर बनाने की मांग कर रहे हैं, जिसमें भोलेनाथ और गणपति को पूजा किया जा सके.

फोटो कैप्शन : पेड़ में उभरी आकृति को देखने पहुंचे भक्त व श्रद्धालु
Jharkhand News: हजारीबाग के गांधी मैदान में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। एक सिमर के पेड़ में भोलेनाथ और गणपति की आकृति उभरने की बात से आज वह जगह चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दरअसल, उस पेड़ में भगवान शिव और भगवान गणेश के प्रकट होने का दावा किया जा रहा है। जिसके बाद लोग इसे पूजा करने के लिए उत्सुकता से उमड़ रहे हैं। विशेष रूप से सावन के महीने में इस पेड़ की महिमा का जबरदस्त प्रचार हो रहा है।

गांधी मैदान के पेड़ में इस अद्भुत आकृति को लेकर भक्त पुरुषोत्तम कुहते हैं कि सबसे पहले उन्होंने इस अनोखे दृश्य को देखा। जब गुरुवार शाम वो गांधी मैदान में क्रिकेट खेलने के लिए आए थे ब गेंद पेड़ की और गया तो उसे लेने उस ओर गए थेइसके बाद अन्य लोगों के साथ साझा किया। तब से लोग इस पेड़ के दर्शन के लिए उत्सुकता से गांधी मैदान पहुंच रहे हैं। कई स्थानीय निवासी ने कहा कि, यह सामान्य है। सभी पेड़ों में दिख रहा है। बाकि, कुछ ने कहा कि, सामने से भगवान भोलेनाथ और पीछे से गणपति बप्पा प्रकट हुए हैं। इससे कई भारी संख्या में लोग पूजा-अर्चना करने के लिए मैदान पहुंच रहे हैं।

गौरतलब है कि, इस अद्भुत आकृति के दर्शन से प्रेरित होकर कई भक्तगण इस मैदान में एक बाबा भोलेनाथ का मंदिर बनाने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि भक्तगण आसानी से इस मंदिर में भगवान शिव और भगवान गणेश को पूजा कर सकें। इस मंदिर के निर्माण के लिए भक्तगण कड़ी मेहनत कर रहे हैं और शहर में इसका प्रचार हो रहा है।

            

Post a Comment

Thankyou!

और नया पुराने