Top News

60-40 नाय चलतो: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे देवेन्द्र नाथ महतो हिरासत में

Jharkhand Bandh Today: 60:40 वाली नियोजन नीति के विरोध में आज झारखंड बंद का दूसरा दिन है। आज भी इसका असर देखा जा रहा है। आंदोलनकारियों ने झारखंड की लाइफ लाइन कही जानेवाली टाटा-रांची-पटना सड़क को जाम कर दिया है। इसके कारण सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है। बता दें कि, झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन ने राज्य की नई नियोजन नीति के विरोध में दो दिनों का झारखंड बंद का आह्वान किया है। राज्य के विभिन्न जिलों में झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले छात्र सड़क जाम कर रहे हैं।


बंद के दूसरे दिन रांची-पटना हाइवे को ओरमांझी के पास जाम कर दिया। सुबह
6:15 से ही जाम कर दिया गया है। जिससे उस मार्ग में आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। लंबी दूरी के सफर करने वाले लोग जाम में फंसे। वहीं, बूटी मोड़ में बीच सड़क पर आगजनी कर रहे आंदोलनकारियों के साथ पुलिस ने सख्ती बरती है। यहां संगठन के अध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो समेत अन्य को हिरासत में ले लिया गया है।

फिर भी, झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन प्रमुख देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में बद समर्थक सड़कों पर निकल कर जगह जगह बंद करा रहे हैं। उधर
, सिल्ली में सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर जमा हैं। रांची के खादगढ़ा से भी आज बसें नहीं खुलीं। उधर एनएच 33 को बुंडू स्थित टॉल प्लाजा के समीप जाम कर दिया गया है। सिल्ली के पतराहातु में बंद समर्थकों ने सड़क को जाम कर रखा है।

बंद का असर राजधानी रांची से बाहर राज्य के दूसरे हिस्से में ज्यादा देखने को मिल रहा है। राज्य की उपराजधानी दुमका में भी बंद का असर दिख रहा है। यहां बस स्टैंड से बसें काफी कम खुली हैं। बस स्टैंड सहित शहर के अन्य हिस्से में सन्नाटा पसरा हुआ है। रामगढ़
, बोकारो, हजारीबाग आदि में भी बंद पूरी तरह तो नहीं है, पर उसका असर दिखायी दे रहा है।

Post a Comment

Thankyou!

और नया पुराने