CPIM Leader Subhash Munda shot dead: रांची में माकपा नेता सुभाष मुंडा
की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. खबर सुनते ही
आसपास के लोग आक्रोश में आ गये. जानकारी के मुताबिक यह वारदात नगड़ी थाना क्षेत्र
की है. बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने उनके ऑफिस में घुसकर ताबड़तोड़
फायरिंग की जिससे मौके पर ही मौत हो गई.
![]() |
Photo: Google । CPIM Leader Subhash Munda |
Jharkhand News: राजधानी रांची के दलादली चौक क्षेत्र में नगड़ी थाना के पास बुधवार रात को
अज्ञात अपराधियों ने माकपा नेता व जमीन कारोबारी सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मौके पर बाइक पर चार अपराधी थे, जिन्होंने उनके दफ्तर में घुसकर ताबड़तोड़ आठ गोलियां चलाईं, जिससे सुभाष मुंडा की मौत हो गई। हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल
है। कई आदिवासी संगठनों ने आक्रोश जताते हुए आज रांची बंद का ऐलान किया है। साथ ही
पुलिस प्रशासन से 12 घंटे के भीतर अपराधियों
को गिरफ्तार करने की मांग की।
सीटी एसपी पर लोगों ने किया हमला
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सिटी एसपी पहुंचे। लेकिन, आक्रोशित
ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ दिया। स्थिति को भांपते हुए सिटी एसपी पीछे हट गये। इस
दौरान लोगों ने उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद पुन: डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी
समेत जिले के कई थानों के थानेदार व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत
कराने की कोशिश की।
मांडर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके थे सुभाष
मुंडा
सीपीआइ नेता सुभाष मुंडा हटिया व मांडर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़
चुके थे। पिछले विधानसभा चुनाव में मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, गंगोत्री कुजूर के बाद वह तीसरे नंबर पर थे। वर्तमान में वह मांडर
विधानसभा क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाने में जुटे थे। इसके साथ ही, सुभाष मुंडा एक
समाजसेवी और नेतृत्वकर्ता थे। जिन्होंने लोगों के समृद्धि और समाज में सुधार के
लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था।
ऑफिस में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली
बताया जा रहा है कि, सुभाष मुंडा के ऑफिस में घुसकर अपराधियों ने उन पर
गोली चलायी। उस दौरान दलादली चौक के पास कार्यालय में दो अन्य लोग भी बैठे हुए थे।
दोनों लोगों ने पुलिस को बताया कि माकपा नेता की हत्या करने पहुंचे चारों
अपराधियों के हाथ में पिस्टल था। उन्होंने लगातार सात राउंड फायरिंग की। गंभीर
हालत में माकपा नेता को रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज
(रिम्स) ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हालांकि,
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है और कार्यालय और अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी
के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें
Thankyou!